भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रेवाडी, पुरानी कहावत है कि मूल पैसे से ब्याज ज्यादा प्यारा होता है|इस बात को सच साबित कर दिखाया है हरियाणा,रेवाड़ी के एक बुजुर्ग शख्स ने। घर में पोता आने की खुशी में दादाजी ने किन्नरों को 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली जमीन का एक टुकड़ा गिफ्ट के तौर पर दे दिया।
यह अनमोल तोहफा पाकर किन्नरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है|
गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी की सती कॉलोनी में रहने वाले शमशेर सिंह यादव ने अपने पोते के जन्म पर बधाई देने आए किन्नरों को 15 लाख रुपये की जमीन का प्लॉट गिफ्ट किया. शमशेर सिंह पेशे से एक बड़े ज़मींदार हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में पुश्तैनी ज़मीनें हैं।
दरअसल, शमशेर सिंह के बेटे प्रवीण यादव ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र की किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल आदि उनके घर बधाई देने पहुंच गईं। किन्नरों ने बधाई देने के लिए जमकर डांस किया और परिवार के लोगों का दिल जीत लिया|
किन्नरों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें ऐसा तोहफा मिलेगा जिसकी उन्होंने जिंदगी में कभी कल्पना भी नहीं की थी. पोते की खुशी से अभिभूत दादा शमशेर ने घोषणा की कि वह किन्नरों को 100 वर्ग मीटर जमीन का एक टुकड़ा उपहार में देंगे और साथ में कई उपहार भी दिए। संपत्ति की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
भूमि हस्तांतरण की घोषणा के बाद, जब शमशेर सिंह ने किन्नरों से पूछा कि वे इस भूमि का क्या करेंगे, तो उन्होंने उत्तर दिया कि वे डेयरी पशु पालकर अपना जीवन यापन करेंगे।
यह भी पढ़े - BJP लोकसभा प्रत्याशी के घर घुसा चोर , सुरक्षा कर्मी के हाथ आने से पहले हुआ रफ्फूचक्कर , विडियो देखे...
शमशेर ने बताया कि किन्नरों को दी गई यह जमीन शहर के झज्जर रोड पर इंदिरा कॉलोनी और रामसिंहपुरा के बीच स्थित है. किन्नर सपना गुरु ने कहा कि वह 20 वर्षों से विभिन्न अवसरों पर परिवारों के पास जाकर उन्हें बधाई देती आ रही हैं। लेकिन जीवन में पहली बार उसे ऐसा उपहार मिला और वह इससे अभिभूत हो गयी|
यह भी पढ़े - बंगले में OTT के लिए अश्लील फिल्म बना रहे 13 युवक युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
यह भी पढ़े - दुर्ग के बड़े बिल्डर और BJP नेता के घर आईटी का छापा, भिलाई में भी बड़े कारोबारी के घर IT विभाग की दबिश....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

