भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद , (छ.ग) में एक शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है जहाँ जीजा ने अपनी साली से प्यार करने का नाटक कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया है |
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने अपने आरोपी जीजा के बारे में जो खुलासा किया वह काफी चौंकाने वाला है.
जानकारी के मुताबिक जीजा ने छात्रा के साथ आपराधिक कृत्य किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका जीजा अक्सर उसे कॉलेज छोड़ने जाया करता था|
1 जनवरी 2024 को आरोपी पुरूषोत्तम जगत ने नये साल पर घुमाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया।और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद वह धमकाता रहा और अपराध करता रहा। फरवरी में वह उसे राजिम मेले में ले गया और फिर ओडिशा ले गया, जहां किराए के मकान में 24 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े - शादी की ख़ुशी के बीच हो गई अनहोनी , शादी से पहले हुई इंटीरियर डिजाइनर दुल्हे की सड़क हादसे में मौत..
जब पीड़िता घर लौटी और उसे अपनाने के लिए कहा तो उसके जीजा ने साफ इनकार कर दिया. पीड़ित ने अपने परिवार को आपबीती बताई. इसके बाद इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी.
थाना अधीक्षक गौतम गौड ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पुरूषोत्तम जगत के खिलाफ आईपीसी 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है|
यह भी पढ़े - बिजनेसमैन की कार से टक्कर मारने की बात को लेकर तीन युवको ने कारोबारी से की मारपीट , मोबाइल तोड़ा..
यह भी पढ़े - महादेव सट्टा, शराब और कोयला घोटाला के आरोपियों से EOW को जेल में पूछताछ की मिली इजाजत....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

