नगरपालिका अध्यक्ष पर बिना काम के 38 लाख रुपये भुगतान करने का आरोप....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खैरागढ़ के नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। पहले इस्तीफे का विवाद, फिर बिना कुछ किए लाखो रुपये भुगतान करने का आरोप लगा है| अब हाई कोर्ट ने शैलेन्द्र वर्मा मामले को और भी गंभीर बना दिया है|

बता दें कि फरवरी में खैरागढ़ नगर निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा के इस्तीफे का मामला सामने आया था. जिसके बाद घटना के बमुश्किल चार दिन बाद शैलेन्द्र वर्मा ने पलटी मारी और विधायक यशोदा वर्मा के साथ थाने पहुंचकर लेटर पैड के दुरुपयोग और फर्जी हस्ताक्षर का मामला दर्ज कराया। 

यह भी देखे - CG में मरीज की ख़राब हालत के बीच उसकी जान से ज्यादा जरुरी होली पार्टी , विडियो देखे...

यह भी पढ़े सुपेला के होटल में कारोबारी ने किया सुसाइड , महाराष्ट्र से आया था मृतक...

हालाँकि हाई कोर्ट ने पहले ही पूरे मामले की जाँच कर 30 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, किन्तु शैलेन्द्र वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की। जवाब में, अदालत ने 10,000 रुपये के कॉस्ट के साथ मुकदमे को प्री मैच्योर केस खारिज कर दिया।

शैलेन्द्र वर्मा की जल्दबाजी से पूरी स्थिति में गड़बड़ी पैदा हो गई। यह देखना बाकी है कि इस व्यवधान के क्या परिणाम होंगे।

इस्तीफे की कहानी पर जांच रिपोर्ट प्रकाशित होने तक अभी भी समय है। बिना किसी कार्रवाई के 38 लाख रुपये के विशाल सरकारी धन कोष के दुरुपयोग की भी उच्च स्तरीय जांच की जा सकती है|

यह भी पढ़े सीएम साय ने पत्रकारों के बीच नगाड़ा बजाकर मनाई होली....

यह भी पढ़े - मेडिकल एजेंसी की आड़ में नशीली दवाई का कारोबार कर रहे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

यह भी पढ़ेCG में तालाब में डूबने से युवती की हुई मौत...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu