दलित महिला के साथ अमानवीयता , 5-7 महिलाओं ने महिला की पिटाई कर नग्न अवस्था में गाँव में घुमाया , सभी आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के इंदौर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है| इसमें दलित समुदाय की कुछ महिलाएं एक महिला को बेरहमी से पीटई कर दी|


यह भी पढ़े प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज पूर्व प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका का अपहरण कर किया गैंगरेप....

 इस दौरान उन्होंने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए | घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया| फिर उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह मामला गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव की है| यहां रहने वाली दलित समुदाय की एक महिला को उसके समुदाय की महिलाओं ने जमकर पीटा। 

पाँच-सात महिलाएँ उसके कपड़े फाड़कर उन्होंने महिला को डंडे से पीटा और पूरे गांव में नग्न घुमाया| बिना किसी को सूचित किये  पीड़िता ने इनमें से एक की सास को काम से मंदासूर ले गई थी।  

इससे महिलाएं नाराज हो गईं और उन्होंने पीड़िता के घर आकर धमकी दी। और उसकी महिला से बहस हो गई। फिर पांच से सात महिलाओं ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी | 

इसके बाद वह उसे पूरी तरह नग्न अवस्था में गांव में घुमाया। जिस जगह महिला के साथ घटना घटित हो रही थी वहां कई लोग मौजूद थे| लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं की. इसके बजाय, हर कोई उसका विडियो बनाने में व्यस्त थे |

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई. बाद में पीड़िता ने गांव की कुछ महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने उस पर हमला किया था। पुलिस ने तुरंत इन महिलाओं गिरफ्तार कर वहां से सभी को जेल भेज दिया. पुलिस ने कहा कि घटना की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े- भूपेश बघेल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग से शिकायत...