प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज पूर्व प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका का अपहरण कर किया गैंगरेप....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर. नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में किशोरी का पूर्व प्रेमी श्याम नायक भी शामिल है|


यह भी पढ़े- भूपेश बघेल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग से शिकायत...

उसने अपने साथी ओम अहिरवार और एक नाबालिग के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 16 साल की नाबालिग एक कपड़े की दुकान में काम करती है. वह पिछले मंगलवार रात 9:30 बजे दुकान पर काम से घर वापस आ रही थी| 

यह भी पढ़े दुर्ग के ब्लू डायमंड होटल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार ...

यह भी पढ़े राजधानी के रेलवे स्टेशन के दो स्टालों में लगी भीषण आग , लाखो का सामान जलकर हुआ ख़ाक , विडियो देखे....

इसी बीच शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से लड़की का उसके पूर्व प्रेमी श्याम नायक और उसके साथी ओम अहिरवार और एक नाबालिग ने अपहरण कर लिया. इसके बाद वे उन्हें देवरीखुर्द इलाके के एक सुनसान घर में ले गए और बारी-बारी से उनके साथ बलात्कार किया। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए और अगले दिन सुबह 7 बजे उसे महारानी स्कूल के पास छोड़ गए। वहां से पीड़िता किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी|

 इसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ शहर कोतवाली थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया|

यह भी पढ़े बसंत टॉकीज के पास खड़ी BMW में मिली शख्स की सड़ी - गली लाश , कार से आ रही बदबू ने लोगो का ध्यान खीचा जब जाकर देखा तो...

यह भी पढ़े महिला खिलाड़ी के साथ मनचले ने की छेड़खानी , जिसके बाद उसका हुआ हाल बेहाल विडियो देखे....


https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu