भिलाई में युवती के साथ अफेयर,शादी ,6 साल तक रेप फिर शादी को मनाने से किया इंकार , मायके छोड़ भागा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार... ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कथित तौर पर आर्य समाज लड़की से शादी की और उसके बाद छह साल तक शारीरिक संबंध बनाए। 

इसके बाद आरोपी ने लड़की को उसके माता-पिता के पास छोड़ दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया. पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है|

यह भी पढ़े -भिलाई में महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली ,महिला मानसिक..

यह भी पढ़े CG में नशे में चूर लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा , विडियो देखे..

यह भी पढ़े बच्चो की गला रेतकर हत्या , फिर उनका खून पिया , मांस खाया...

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में लड़की से शादी की, लेकिन बाद में शादी को मानने से इनकार कर दिया. इस मामले में सुपेला पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376(2)(एन) के तहत कार्रवाई की|

यह भी पढ़े - मंच पर भूपेश बघेल को खरी खोटी सुनाने वाले कार्यकर्ता 'दाऊ' को कांग्रेस का नोटिस...

यह भी पढ़े -कलयुगी श्रवण कुमार ने अपने जांघ की चमड़ी से चरण पादुका बनवाकर माँ को दिया.. 

जानकारी के मुताबिक, सुपेला की रहने वाली लड़की (23 साल) स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात भिलाई के लक्ष्मण यादव नाम के युवक से हुई. बातचीत के दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। आरोपी लक्ष्मण पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया करता था |

इस बीच आरोपी लक्ष्मण ने 15 मई 2019 को इंदिरा नगर सुपेला स्थित उसके घर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद उसने बातचीत की आड़ में बार-बार फोन करता और पावर हाउस होटल में संबंध बनाए। 

आरोपी लक्ष्मण यादव ने पीड़िता के साथ लगातार कई बार दुष्कर्म किया. जब वह इनकार करती तो वह लड़की को यह कहता की वो उसकी पत्नी है|पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बार-बार कहने के बावजूद आरोपी लक्ष्मण ने 13 जनवरी 2024 को आर्य समाज मंदिर सुपेला में हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी की|

 लेकिन एक दिन के लिए भी उसे अपने घर नहीं लाया. शादी के बाद उसने दो दिन का वक़्त घर पर बात करने के लिए लिया , लेकिन दो दिन बाद पीड़िता को उसके घर ले जाकर छोड़ दिया.

घटना के दौरान जब पीड़िता ने आरोपी लक्ष्मण से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा तो आरोपी ने  इनकार कर दिया. फोन पर पीड़िता के साथ गाली गलौज करने के बाद उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया गया|

 जिसके बाद पीड़िता ने अपने घर पर पूरी कहानी बताई. मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu