किडनैपिंग के बाद मर्डर , सूटकेस में मिली बच्चे की बॉडी , कार के अन्दर रखे सूटकेस में हाथ- पैर बंधा हुआ मिला बच्चे का शव....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तरप्रदेश के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के औरैया इलाके में शनिवार दोपहर अज्ञात आरोपियों ने क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकले एक बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को सूटकेस में रखकर कार में रख दिया| 


यह भी पढ़े उज्जैन महाकाल में हुआ भीषण हादसा , भस्मारती के दौरान मंदिर में लगी आग 14 लोग झुलसे...

यह भी पढ़े दुर्ग में नशीली दवाइयों की खेप सहित 03 आरोपी गिरफ्तार...

सर्विलांस की मदद से दिल्ली पहुंची पुलिस ने पश्चिम विहार की एक कार से सूटकेस बरामद किया और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया

सराफ शकर नगर के रहने वाले नाबालिग लड़के शबहान को शनिवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद क्रिकेट खेलने के लिए एलवाकटरा थाना क्षेत्र के ओमरान गांव स्थित उसके घर से निकला था। जब वह देर रात नहीं लौटा तो उसके परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

यह भी पढ़े खून से रंगी राजधानी , होली पर प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बावजूद रायपुर में हुआ युवक का मर्डर...

 शनिवार देर शाम परिजन एरवाकटरा थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह रिपोर्ट मिलने के बाद, पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी और निगरानी कैमरों का उपयोग करके संबंधित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू कर दी।

इस बीच, टीम दिल्ली पहुंची और सर्विलांस टीम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पश्चिम विहार पश्चिम पुलिस क्षेत्र में पीड़ागढ़ी साईं मंदिर के पास एक कार की तलाशी ली गई। 

यह भी पढ़े BJP ने संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा...

एक बंद सूटकेस में एक छोटे बच्चे का शव मिला. जब सूटकेस खोला गया तो उसमें नाबालिग के हाथ रस्सी और टेप से बंधे हुए थे। पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से शव को बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. शव परीक्षण चल रहा है|

 इस घटना का कारण फिरौती के लिए अपहरण बताया जा रहा है. पता चला कि इसमें तीन लोग शामिल थे. हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिरौती की रकम की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu