भूपेश बघेल की टिकट काटने की उठी मांग, राजनांदगांव से स्थानीय नेता को टिकट देने कांग्रेस के दिग्गज नेता ने लिखा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में उथल-पुथल मची हुई है. इस हंगामे की मुख्य वजह पूर्व CM पद और लोकसभा उम्मीदवार ( राजनांदगांव ) भूपेश बघेल है | 

दरअसल, हाल के दिनों में भूपेश बघेल न सिर्फ बीजेपी के निशाने पर हैं बल्कि उनके अपने नेताओं को भी उन पर भरोसा नहीं रहा है|

यह भी पढ़े बरेली से पकड़ा गया बदांयू हत्याकाण्ड का आरोपी जावेद , खुल सकता...

यह भी पढ़े -भिलाई में डेली नीड्स महिला संचालक की बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, लहूलुहान हालत

 पूर्व सीएम बघेल पर कई आरोप लगाए गए हैं और अब उनसे राजनांदगांव सीट से उनका टिकट काटने की मांग की जा रही है|

 कांग्रेस के दिग्गज नेता और पीसीसी डेलीगेट्स रामकुमार शुक्ला ने भूपेश बघेल का टिकट काटने को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग को पत्र लिखा है|

यह भी पढ़े -हैवान ने बच्चो की गला रेतकर हत्या की , फिर उनका खून पिया , मांस खाया... 

यह भी पढ़े -भिलाई में रफ़्तार का कहर नशे में गाड़ी चला रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर 2 की मौत 

कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को लिखे पत्र में कहा कि महादेव सट्टा मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से कांग्रेस की बदनामी हुई है. 

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कारण सभी लोकसभा सीटें प्रभावित हो रही है| ऐसे में भूपेश बघेल की जगह राजनंदनंग लोकसभा सीट से किसी स्थानीय नेता को टिकट मिलना चाहिए|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu