भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई -3 थाना अंतर्गत एक युवक ने जब अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे की बाइक पर बैठ घूमता देखा तो वह आग बबूला हो गया। आरोपी ने बिजलीघर के पास युवती का रास्ता रोक दिया |इसके बाद जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया गया.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी दीपेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि शताब्दी नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई है। वादी के अनुसार, वह एक कार डीलरशिप में तकनीशियन के रूप में काम करता है।
यह भी पढ़े - भिलाई में गंभीर हादसा टला , चंद्रा मौर्या चौक के पास फ्लाईओवर पर लगी फाल..
यह भी पढ़े -भाजपा को महादेव मुद्दे का जवाब देने कांग्रेस आज प्रदेश भर में करने जा रही हैं प्रेसवार्ता..
उनके साथ सरोरा की स्वाति साहू भी काम करती हैं। पहले युवती स्वाति डबरा पारा भिलाई-3 में रहती थी। सहकर्मी होने की वजह से एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे| शनिवार को वह स्वाति को दुर्ग घूमने के लिए बाइक पर ले गया।
यह भी पढ़े - बच्चों को लंच में मरा हुआ मेंढक , एक्सपायरी डेट निकल चुके चने के आटे से पकौड़े
वापस लौटने पर शाम करीब 7 बजे बिजलीघर के पास पुराना बस स्टैंड निवासी दीपेश साहू मिला। जब उसने स्वाति को देखा तो उसे रुकवाया, चाकू दिखाया और उसकी बाइक पर बैठ गया।
इसके बाद वह स्वाति से दुसरे युवक के साथ घूमने को लेकर बहस करने लगा |इसी बीच अचानक उसने से उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया| फिलहाल घायल युवती का इलाज जारी है व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

