भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में एक युवक चोर निकला जिसने खुद को वकील और पत्रकार बताया। उसने दो युवकों के साथ मिलकर शहर में पांच स्थानों पर चेन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह युवक इतना होशियार था कि हाई प्रोफाइल दिखाने के लिए उसने राजनेताओं के साथ तस्वीरें भी सोशल नेटवर्क पर पोस्ट की। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़े - CG में देवर भाभी ने एक फंदे में लगाई फांसी , दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका....
यह भी पढ़े - भूपेश बघेल की टिकट काटने की उठी मांग कांग्रेस के दिग्गज नेता ने लिखा पत्र....
रायपुर पुलिस ने शहर में चेन चोरी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए एक एंटी क्राइम यूनिट और एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया है।
पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात और सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी सर्वेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया. सर्वेश पहले भी चेन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कैलाश यादव और कृष्ण कुमार मेश्राम का नाम बताया|
यह भी पढ़े -भिलाई में डेली नीड्स महिला संचालक की बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, लहूलुहान हालत
यह भी पढ़े -भिलाई में रफ़्तार का कहर नशे में गाड़ी चला रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर 2 की मौत
चेन चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने सबसे पहले शहर के अलग-अलग स्थानों से तीन गाड़ी चुराईं. वे सुबह टहलने जाने वाली बुजुर्ग महिलाओं पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही उन्होंने उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकलजाते|
यह भी पढ़े -CG में 13 साल की लड़की ने छह फीट नीचे 12 घंटे के लिए समाधि ली..
इन आरोपियों ने कपड़े से मुंह बांधकर करके अपराध किया ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने लगातार उस पर नजर रखकर उसे पकड़ लिया.
इनमें से एक आरोपी कृष्णा मेश्राम ने चोरी की चेन को एक वित्तीय बैंक में गिरवी रख दिया। फिर तीन दोस्तों ने वहां से पैसे उठाए और अपने शौक पर खर्च कर दिए।
जानकारी के मुताबिक इस मामले का एक आरोपी कृष्णा मेश्राम हाई प्रोफाइल तौर पर खुद को दिखाता था| हालांकि उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें बलवा, चोरी, आगजनी और हमला जैसे अपराध शामिल हैं।
उन्होंने कुछ बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी खींची और उन्हें फेसबुक पर अपलोड किया है | अन्य आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड रहे है| आरोपियों पर कार्यवाई की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

