भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा क्षेत्र में एक देवर-भाभी ने एक फंदे में फांसी लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ ग्रामीणों ने गांव से थोड़ी दूर में स्तिथ एक पेड़ पर दोनों के शव एक ही फंदे में लटके हुए पाया | पुलिस और परिजनों को प्रेम संबंध पर शक जाहिर की है।
घटना पसान थाना क्षेत्र के बैरा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव मोहल्ला उदरदा की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेतों में काम करने गए तो उन्होंने उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) का शव पेड़ से लटका देखा|
यह भी पढ़े - भूपेश बघेल की टिकट काटने की उठी मांग कांग्रेस के दिग्गज नेता ने लिखा पत्र....
यह भी पढ़े - बरेली से पकड़ा गया बदांयू हत्याकाण्ड का आरोपी जावेद , खुल सकता...
यह भी पढ़े - भिलाई में सुनसान सड़क पर तीन नशेड़ियों ने लूटपाट करने युवक पर किया चाक़ू से हमला
घटना की जानकारी पाते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।उनका कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं। उमेंद्र के तीन बच्चे हैं और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। उनके पति दिहाड़ी मजदूर और किसानी का काम करते हैं।
सुबह उठकर जब पत्नी को न देखा तो उसने सोचा कि शायद वह कहीं चली गयी है। लेकिन कुछ देर बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी और भाई ने फांसी लगा ली है|
यह भी पढ़े -भिलाई में रफ़्तार का कहर नशे में गाड़ी चला रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर 2 की मौत
यह भी पढ़े -भिलाई में डेली नीड्स महिला संचालक की बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, लहूलुहान हालत
पसान थाना प्रभारी एस.के. विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों का बयान ले लिया है| परिजनों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध का शक जताया है| उमेंद्र उसका चचेरा देवर था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

