भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , दिनांक 21.03.2024 को खुर्सीपार क्षेत्र में एक युवक के द्वारा बेजुबान जानवर स्वान (कुत्ता) को बड़ी ही बेरहमी से मार- मार कर घायल करने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिस पर तत्काल खुर्सीपार पुलिस के द्वारा संज्ञान लिया गया।
जिसके बाद आरोपी की पतासाजी की गयी, जो कि खुसीपर क्षेत्र का लकी राव नाम के युवक द्वारा किया गया था| आरोपी के द्वारा स्वान (कुत्ते) के साथ कुर्रता एवम विरोध करने वालो के साथ दुर्व्यवहार एवम गाली गलौज करने पर खुर्सीपार पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार के अपराध क्रमांक 66/24 धारा 429 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर एवम धारा 151जा. फो. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
दुर्ग पुलिस की अपील -
कृपया बेजुबान जानवरों पर किसी भी प्रकार की कोई भी वस्तु से
मारपीट अथवा अत्याचार ना करें, ऐसा करने वालों
पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही आगामी पर्व होली सेलिब्रेशन में बेजुबानों का रखें खास
ख्याल, जानवरों पर न फेकें रंग-गुलाल|
यह भी पढ़े -सुपेला के फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग , लाखो का माल जलकर हुआ ख़ाक....
यह भी पढ़े -PF की राशि चाहिए तो यौन संबंध बनाओ , मृत पिता के PF के पैसे लेने गयी युवती के साथ कंपनी के..
यह भी पढ़े - बाइक पर घुमने निकले युवती-युवक की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत..
यह भी पढ़े -भिलाई के लिंक रोड पर 1.98 लाख की उठाईगिरी, किराना व्यवसायी की स्कूटी की डिक्की..
यह भी पढ़े -जमानत के नाम पर अदालत से फर्जीवाड़ा आरोपी हुआ गिरफ्तार...
यह भी पढ़े -रील के नाम पर दो लड़कियों की मेट्रो में अश्लीलता , देख भड़क उठे यात्री , विडियो देखे
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

