भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर,छ.ग में एक गंभीर घटना प्रकाश में आई है|जिसमें एक युवक ने दो मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली|
यह भी पढ़े - पोता होने की ख़ुशी में दादा ने किन्नरों को शगुन में दी 15 लाख की जमींन, अनोखा उपहार पाकर किन्नर हुए अभिभूत...
आत्महत्या की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जांच के मुताबिक, युवक प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के पाम इन्क्लेव कॉलोनी का है|
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सुबह की है. युवक कमरे में अकेला था, लेकिन इसी दौरान वह बालकनी में आया और छलांग लगा दी|
यह भी पढ़े - BJP लोकसभा प्रत्याशी के घर घुसा चोर , सुरक्षा कर्मी के हाथ आने से पहले हुआ रफ्फूचक्कर , विडियो देखे...
मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपीन अग्रवाल के रूप में की गई. मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष थी.फिलहाल इस आत्महत्या की घटना का कारण जमीन विवाद और प्रताड़ना माना जा रहा है|
पुलिस ने कहा कि उन्होंने कमरे की तलाशी ली। साथ ही रिश्तेदारों को सूचित किया |अब आगे की जांच के बाद ही स्थिति तय होगी।
बता दे की पुलिस ने कमरे की जांच की तो पानी की एक बोतल और भोजन व नाश्ते के पैकेट मिले। बताया जाता है कि पुलिस दिन भर घटना को दबाने में जुटी रही. मामला तब स्पष्ट हुआ जब अधिकारी देर शाम पहुंचे।
यह भी पढ़े - बंगले में OTT के लिए अश्लील फिल्म बना रहे 13 युवक युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
यह भी पढ़े - दुर्ग के बड़े बिल्डर और BJP नेता के घर आईटी का छापा, भिलाई में भी बड़े कारोबारी के घर IT विभाग की दबिश....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

