भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर, बेटी की विदाई करवाने ससुराल जा रही पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गयी |इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई| 36 लोग घायल हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर है. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है|
यह भी पढ़े - बेटे की लव मैरिज से नाराज पिता ने पोती को डेम में धक्का देकर उतारा मौत के घाट....
यह भी पढ़े -दिल्ली से आये कोच की खिलाड़ी को प्रशिक्षण देते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत...
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी के बाद, 3 दर्जन से अधिक लोग बेटी को लेने के लिए एक पिकअप वाहन में उसके ससुराल जा रहे थे इसी दौरान थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी|
इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं. जिसके बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया|
जानकारी के मुताबिक सभी घायलों का इलाज सिम्स में किया जा रहा है| इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की|
यह भी पढ़े - शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की हुई मौत , 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया शव....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

