विज्ञापन

CG में भाजपा नेता के घर डकैती का प्रयास , थाने में मामला दर्ज , जाँच में जुटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में डाकुओं का खौफ व्याप्त होता जा रह है| माना में घटित डकैती के एक दिन पहले पर डकैत नया रायपुर में एक भाजपा नेता के घर पहुंचे। वहां उन्होंने डकैती डालने का प्रयास किया था| 

हालांकि, यहां वह वारदात करने में नाकाम रहे। भाजपा नेता संतराम साहू ने राखी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि वह ऊपरवाला, नया रायपुर के रहवासी है। 

यह भी पढ़े- सिद्धू मुसेवाला की माँ ने 58 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म.....

यह भी पढ़ेभिलाई में बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने चेन स्नेचिंग , आरोपी की तलाश जारी....

इसी क्षेत्र से जनपद पंचायत सदस्य हैं। 14 मार्च की रात के करीब एक बजे थे. उनके दो मंजिले मकान की ऊपरी मंजिल पर किराएदार किशन निषाद जोर से चिल्लाए, जैसे ही संतराम ऊपर की ओर भागे, भयभीत किशन ने उन्हें बताया कि वह शौचालय जाने के लिए उठे हैं। 

इसी दौरान दो नकाबपोश लोग सीढ़ियों पर चढ़े. आरोपियों ने जैसे ही किशन को देखा तो उसके सिर पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। किशन जोर से चिल्लाया तो आरोपी सीढ़ियों से उतरकर पीछे के गेट से भाग निकला।

 हमले के दौरान किशन के हाथ पर भी चोट लग गई. ऊपर जाते समय संतराम ने पीछे से एक आरोपी को भी देख लिया। लेकिन बहुत अंधेरा होने के कारण वह गायब हो गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu