भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप प्रवर्तन निदेशालय और छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू के बाद यूपी एसटीएफ ने अभय सिंह और संजीव सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया. अभय महादेव बुक और अन्य गेमिंग सट्टेबाजी ऐप के इंडिया हेड हैं। संजीव उसका सहयोगी हैं| अभय पर अरबों डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है। दोनों देवरिया के रहने वाले हैं|
यह भी पढ़े - महतारी योजना की अगली क़िस्त मई में इस दिन होगी जारी...
महादेव बुक नेटवर्क को अभय सिंह के फुफेरा भाई अभिषेक दुबई से संचालित करता है|। लगभग 32 कंपनियों के नाम पर 4,000 सिम कार्ड भारत से दुबई भेजे गए थे. इन सिम कार्डों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजी का खेल खेला जाता था। इस पूरे सिस्टम को स्थापित करने के लिए 12,000 लोगों को काम करने दुबई भेजा गया।
महादेव सट्टा एप से जुड़े लोग गरीब और अनपढ़ लोगों से सिम कार्ड लेते थे. बदले में, उन्होंने उसे 25,000 रुपये का सैलरी देते सिम कार्ड दूसरी कंपनी में पोर्ट करवा कर जालसाजी करते| ईडी की कार्यवाई के बाद भी आरोपियों द्वारा कई जुआ और सट्टेबाजी ऐप चलाई जा रही है| आईपीएल मैचों पर करोड़ो रुपए का सट्टा लगाकर जालसाजी किए जा रहे हैं।
भारत से 10,000 से 12,000 लोगों को इन कंपनियों के लिए काम करने और बैंक खातों, व्हाट्सएप/टेलीग्राम खातों और गेमिंग ऐप्स के लिए अन्य सेवाओं का प्रबंधन करने के लिए दुबई भेजा गया था। आईपीएल पर इस समय टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हजारों करोड़ का सट्टा लगाया जा रहा है।
इनमें से 138 वोडाफोन-आइडिया के और 138 एयरटेल के सिम कार्ड हैं। 11,620 रूपये नगद चार मोबाइल फोन, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक कार, चेन, ब्रेसलेट और फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

