भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव भी शामिल हैं. इस बीच तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं|
तीसरे चरण की तैयारी में जुटे सीएम साय आज बिलासपुर पहुंचे और यहां तोखन साहू के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया. वहीं उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेताओं की महतारी वंदन योजना को चुनाव के बाद बंद करने की दावे पर बड़ी बात कही है|
एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदना योजना का पैसा नहीं आएगा. इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि महतारी वंदन योजना कभी न खत्म होने वाली योजना है। जब तक हम सरकार में रहेंगे|
महतारी योजना के खाते में पैसा आता रहेगा. मैंने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री को हर महीने के पहले सप्ताह में खाते में पैसे डालने का भी निर्देश दिया है। इस हिसाब से महतारी योजना की तीसरी क़िस्त मई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

