भविष्य बनने से पहेले ही ख़त्म हो गयी जिन्दगी : बाइक में सवार होकर परीक्षा देने जा रहे दो छात्राओं की हुई मौत , 2 घायल , बाइक में दुपट्टा फंसने से हुआ हादसा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खैरागढ़ छ.ग , खैरागढ़ के बढ़ईटोला से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है | भविष्य के सपने बुन परीक्षा देने जा रहे है 2 किशोरियों की भविष्य बनने से पहले ही जीवन लीला समाप्त हो गयी|


यह भी पढ़ेसनसनीखेज मामला : अज्ञात युवक का शव नर्सरी में पेड़ से लटका हुआ मिला, जाँच में जुटी पुलिस....

 बता दे की सड़क दुर्घटना में परीक्षा दे रही दो छात्राओं की मौत हो गई। एक युवक समेत तीन लड़कियां बाइक में सवार होकर परीक्षा देने खैरागढ़ आ रही थीं। इसी बीच यह घटना घट गयी|

खबरों के मुताबिक, बाइक में सवार एक लड़की का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया, जिससे बाइक नियंत्रण से बाहर होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

यह भी पढ़े भिलाई में मोर्निग वाक पर निकली बुजुर्ग महिला हुई चेन स्नेचिंग की शिकार , आरोपी की तस्वीर CCTV में कैद...

परिणामस्वरूप, रश्मी नामक युवती की तत्काल मृत्यु हो गई। वहीँ दुर्घटना घटित होने के बाद लोगो द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ एक अन्य लड़की विक्टोरिया पॉल की अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद मृत्यु हो गई।

वहीँ बाइक चालक कैलाश वर्मा और उनकी तीसरी साथी लीलावती का फिलहाल खैरागढ़ सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े महतारी योजना की दूसरी क़िस्त को लेकर मंत्री रजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी , जानिए कब मिलेगी राशि..

यह भी पढ़े - दुर्ग : किंग गिरोह का हुआ पर्दाफाश , सूने मकान को बनाते थे निशाना , गिरोह के सभी सदस्यों की गर्दन पर "किंग" नाम के टैटू...

यह भी पढ़े CG : कक्षा 7 और 6 के दो बच्चो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , घरवालों की डांट से थे दोनों नाराज .....