भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक अहम खबर आई है, जहां एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई हैं. खेत में काम करने गई मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई. पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 27 अप्रैल को गेंदाटोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिसका देवादा अस्पताल में इलाज पर चल रहा है |
इसी महीने नवरात्रि के दौरान उसे पेट की दर्द की समस्या होने पर उसे गांव के पास एक मेडिकल कैंप में ले जाया गया और जांच की गई, जहां पता चला कि वह गर्भवती थी।
परिवार वालों ने पीड़िता से पूछताछ की तो पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि अक्टूबर 2023 में वह अपनी बहन के साथ खेत में धान लेने गई थी, तभी खेत के किनारे बैठे आरोपी सौरभ कंवर और डोमन कंवर ने उसका मुंह दबा दिया|
उनकी मोटरसाइकिल बिठाकर वे उसे पहाड़ों पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
राजनांदगांव में पीड़िता की सोनोग्राफी की गई और डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा खराब हो गया है और पीड़िता कम उम्र के कारण मां बनने में असमर्थ है| इसके बाद पीड़िता का गर्भपात करवाया गया |
यह भी पढ़े - छ.ग में हुआ भीषण हादसा 10 लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत , 23 घायल , पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
पीड़ित परिवार की याचिका पर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को बेलोरगोंदी गांव से गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

