CG: लव मैरिज के एक साल बाद पति की मृत्यु , सास और ननद ने जीना किया हराम , आत्महत्या के लिए उकसाया जिसके बाद युवती ने कर लिया सुसाइड....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग, बिलासपुर , सड़क दुर्घटना में उसके पति की मृत्यु के बाद, उसकी सास और ननद ने युवती के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और उसे मरने के लिए उकसाया। इसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली|

यह भी पढ़े - भिलाई : नशे में कार चला रहे ड्राईवर ने E- रिक्शा को मारी टक्कर ,हादसे में 1 का पैर फ्रेक्चर , 3 महिलाओं को गंभीर चोटे, गुस्साई भीड़ ने आरोपी की कर दी पिटाई...

सरकंडा पुलिस के मुताबिक, गीतांजलि सिटी निवासी और अकलतरा के एक बैंक में कार्यरत रविशंकर श्रीवास्तव ने पिछले साल रायगढ़ की पूजा सिंह से प्रेम विवाह किया था। वे दोनों आठ साल तक एक-दूसरे के साथ संपर्क में थे | फिर अपने परिवारों की मंजूरी के बाद शादी कर ली। 

21 अप्रैल को रविशंकर अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे तभी किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उसकी माँ नीता श्रीवास्तव पूजा को ताना देने लगीं कि  उनके बेटे को खा लिया |ननद भी परेशान करने लगी. पहले से ही पति की मौत के सदमे में पूजा सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी|

जानकारी के मुताबिक, 27 अप्रैल को सास नीता और ननद ने बहू पूजा को कहा की तुम सचमुच मेरे बेटे से प्यार करती थी, तो तुम्हें भी मर जाना चाहिए। इसके बाद पूजा सिंह अपने कमरे में चली गयी और जहरीली दवा खा ली. रायगढ़ से आये पूजा सिंह के पिता का कहना है कि जहर खाने के बाद पूजा बेहोश हो गयी थी|

 लेकिन उसकी सास ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय बिस्तर से नीचे खींच लिया और कहा कि वह नाटक कर रही है और अगर उसे डंडा पड़ेगा तो वह तुरंत उठ जाएगी। इसी बीच पूजा के पिता रायगढ़ से बिलासपुर पहुंचे|

 आसपास के लोगों की मदद से वह पूजा सिंह को अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। 28 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है|