भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , चोर को चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करना भारी पड़ गया। दरअसल, आज दुर्ग से रायपुर जा रही लोकल ट्रेन में एक युवक ने मोबाइल फोन चुरा लिया और चलती ट्रेन से कूद गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
जीआरपी की मदद से 112 घायल चोर को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| ट्रेन की गति ज्यादा थी जिस वजह से आरोपी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और युवक का पैर टूट गया।
यह भी पढ़े - छ.ग में हुआ भीषण हादसा 10 लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत , 23 घायल , पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि इस लड़के ने चोरी के बहाने से एक यात्री से सेल फोन मांगा और कहा की उसे अपने किसी रिश्तेदार को कॉल से बात करना है |लेकिन बातचीत के बहाने वह सेल फोन हाथ में लेकर ट्रेन से कूद गया और घायल हो गया| इसके बाद यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।
जीआरपी और 112 की मदद से घायल युवक को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | जहाँ आरोपी का इलाज किया जा रहा है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

