भिलाई की पत्रिका न्यूज़:रायपुर , मानव को एकत्व के सूत्र में बाँधता -मानव एकता दिवस सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सानिध्य में मानव एकता दिवस का आयोजन संपूर्ण विश्व में 24 अप्रैल 2024 को किया जाएगा।
यह दिन युग प्रवर्तक बाबा ग़ुरबचन सिंह के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है।इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा ग़ुरबचन सिंह जी एवं मिशन के अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और उनके महान जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्गुरु के अमोलक वचन भी श्रवण करेंगे ।
संत निरंकारी मंडल के सचिव एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी श्री जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्गुरु की असीम कृपा से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समूचे विश्व के विभिन्न स्थानों पर संत निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जायेगा |
जिसमे मानवता की भलाई हेतु रक्त दाता ,रक्तदान कर निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। रायपुर इकाई के ज़ोनल इंचार्ज श्री ग़ुरबक्श सिंह कालरा ने बताया कि रायपुर में सबेरे 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर चलेगा। जिसमें मॉडल ब्लड बैंक मेकाहारा द्वारा शिविर से रक्त संग्रहित करने हेतु योग्य टीम आयेगी।इसके अतिरिक्त सभी स्थानों पर सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।
युगप्रवर्तक बाबा ग़ुरबचन सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया, उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानव से जोड़कर प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर दिल में अपना स्थान बनाया।
प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप से एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिये मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी। उनकी इन्ही दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज समय के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रहे हैं जिसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है।
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : CRPF के जवानो से भरी बस पलटी , हादसे में 10 जवान घायल व 3 की हालत गंभीर
रक्तदान महादान - मानव सेवा का लक्ष्य महान युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा सन् 1986 से आरंभ हुई परोपकार की यह मुहिम महा अभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्षपर है। इन शिविरों में अभी तक 1331906 यूनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएँ निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धमी द्वारा प्रदान की गयी है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu


