भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बलौदाबाजार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत अर्जुनी के पास एक खेत में हुई|
यह भी पढ़े - अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर रेलवे की महिला अफसर ने की आत्महत्या...
जानकारी के मुताबिक, भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम अर्जुनी रावणभाटा में बीती रात एक प्रेमी जोड़े ने दुपट्टा बांधकर पेड़ पर फांसी लगा ली। मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी है, मृतक का नाम किरण कटारे बताया जा रहा है।
मृतक युवक पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं: एक 8 साल की लड़की और एक 3 साल का लड़का। दोनों के बीच प्रेम संबंध काफी लंबे समय से चल रहा था।इस वजह से मृतक की पत्नी हीरा बाई यादव ने कटारा को अपने पति से दूर रहने की सलाह दी, लेकिन वे दोनों इससे सहमत नहीं थे और जब वे एक साथ अपना जीवन जीने में असमर्थ हो गए, तो उन्होंने मौत को गले लगा लिया।
दोनों के शव एक पेड़ से लटके और एक-दूसरे से बंधे हुए मिले। इसके अलावा पैर जमीन पर टिके हुए हैं, जो भी संदिग्ध लग रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद अब भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। PM रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि दोनों ने आत्महत्या की या हत्या हुई है|
यह भी पढ़े - भिलाई : खड़ी कार में लगी आग , कचरे को जलाने लगायी गयी थी आग , आग की लौ कार तक पहुंची और कार जलकर हुई ख़ाक...
यह भी पढ़े - शमशान में पूजा करवाई , तान्त्रिक ने कहा - यहाँ नोटों की बारिश होगी और सेल्स ऑफिसर से ठग लिए लाखो रूपये, मामला दर्ज...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

