CG : अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर रेलवे की महिला अफसर ने की आत्महत्या...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार शाम एक रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस  शव को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. इस मामले में एक रेलवे  रेलवे के सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा है|हालाँकि सोशल नेटवर्क पर ये बाते चल रही है| घटना तोरवा थाना क्षेत्र के एनई कॉलोनी में हुई|


यह भी पढ़ेभिलाई : खड़ी कार में लगी आग , कचरे को जलाने लगायी गयी थी आग , आग की लौ कार तक पहुंची और कार जलकर हुई ख़ाक...

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे कमर्शियल विभाग में सुपरवाइजर विनीता साहनी (37) शनिवार को अपनी आठ साल की बेटी के साथ घर पर थीं। उनके पति जिम संचालित करते है| और वे जिम गए हुए थे | दोपहर में बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी. इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


यह भी पढ़े शमशान में पूजा करवाई , तान्त्रिक ने कहा - यहाँ नोटों की बारिश होगी और सेल्स ऑफिसर से ठग लिए लाखो रूपये, मामला दर्ज...

शाम को जब बच्ची अपनी मां के बाद कमरे में पहुंची तो मां को फांसी पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को रस्सियों से मुक्त किया और रेलवे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस भी पति को लेकर रेलवे अस्पताल पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बता दे की राष्ट्रीय लेवल की मुक्केबाज विनीता साहनी को खेल कोटे के तहत बिलासपुर रेलवे जोन में नियुक्त किया गया है। वह मूल रूप से हरियाणा की हैं| पति ने बताया कि विनीता सुबह अपने कंधे की X-RAY  के लिए रेलवे अस्पताल गई थी। गिरने के कारण उनकी कोहनी और कंधे में चोट लग गई थी।

एक्स-रे कराने के बाद वह घर चला गया। बच्चे को नाश्ता कराने के बाद वह घर पर ही थी। शाम को उनकी आत्महत्या की खबर आई।

रेलवे के अफसर विकास कश्यप पर प्रताड़ना का आरोप लगा है|

सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भी किए गए जिनमें दावा किया गया कि विनीता ने रेलवे अफसर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. वरिष्ठ प्रबंधकों में से एक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है| इस मामले पर अभी तक रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है|

बेशक,मृतका रेलवे मजदूर कांग्रेस यूनियन में भी पदाधिकारी थी | कार्यस्थल पर वह परेशान थी| उससे काम काज भी छीन लिए गए थे |किसी बात को लेकर अफसर उससे इतने नाराज थे कि उसने उसका ट्रांसफर करने की बात कही थी|

यह भी पढ़े - दुर्ग : आधीरात हॉस्टल से बिना बताये निकली दो नाबालिग लड़कियां , स्टेशन के सामने 3 लकड़ो के साथ बैठी मिली , गश्ती टीम ने पकड़ा , होस्टल संचालिका ने रखने से किया इंकार ,क्या है मामला जाने....

यह भी पढ़े - भिलाई : गुस्सैल पति ने घरेलु झगड़े के बाद पत्नी को बिना टिकट ट्रेन में बिठा दिया , न पैसे दिए न खाने पीने का सामान , 3 दिन भटकती रही....

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu