भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर दुर्ग भिलाई में ब्रांडेड शराब का एक बड़ा तस्कर पकड़ा गया. वह कार से घूमकर शराब की तस्करी करता था।
आरोपी के गोदाम के निरीक्षण के दौरान, 14.50 लाख रूपये मूल्य की 32 पेटी शराब की पायी गई। इसमें ब्लेंडर प्राइड, रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल के बॉक्स शामिल हैं।आरोपी पंजाब से सस्ती कीमत पर शराब लाते थे और यहां ऊंचे दाम पर बेचता था|
वह भनपुरी जिले में शराब की तस्करी करने आया था। एक मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गहन पूछताछ में उसने सारी जानकारी पुलिस को दे दी।
फिलहाल वह शराब तस्करी के आरोप में जेल में है. कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं और जांच जारी है। टीआई एसएन सिंह ने बताया कि आरोपी मूलत: पंजाब के पटियाला निवासी जितेंद्र पाल सिंह (45) है जो की वर्तमान में चंगोराभाटा में रहता हैं।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

