भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के पीलीभीत में पत्नी और सास से प्रताड़ित एक युवक ने कुरकुरे के साथ सल्फोनामाइड्स खाकर आत्महत्या कर ली| अपनी मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही कहा मेरी मौत के बाद उसे घर और पैसो में हिस्सा नहीं देना |
इस दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
दरअसल, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सौरभ मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते थे| एक साल पहले उसकी शादी शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली शिखा से हुई थी। मृतक की पत्नी इस समय आठ महीने की गर्भवती है। मंगलवार दोपहर को सौरभ अपने घर से निकला।
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : शराब कारोबारी पप्पू बंसल के आवास को एसीबी ने किया सील...
इसके बाद वह कॉलोनी के एक सुनसान हिस्से में गया और पानी में जहर मिलाकर पी लिया। उन्होंने अपना दुख व्यक्त करने के लिए घटना का वीडियो बनाया|
इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल के अन्य लोगो द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
वीडियो प्रसारित होने के बाद उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो चुकी थी| रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी इस पर विचार कर रही है।
थाने के इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात की है. इस युवक का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा था. इसमें उसने जहर खाने की बात कही है|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : पैर से धड़ तक जमीन के अन्दर रहकर समाधि , युवक की इस कठिन समाधि को देख प्रशासन भी चिंतित
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत , आज होने जा रही सगाई , शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

