यह भी पढ़े - कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या , प्रपोजल ठुकराने पर एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज कैपस में चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट...
मृतकों के परिवारों और समुदाय के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसमें दोनों कर्मचारियों के शवों को रेस्टोरेंट के बाहर रख धरना प्रदर्शन करते हुये न्याय की मांग कर रहे है।
इस बीच उनका समर्थन करने वाले बीजेपी सांसद मोतीलाल साहू भी मृतकों के परिजनों के साथ धरने पर बैठे. उन्होंने पुलिस से दो टूक कहा, ''जब तक प्रबंधन पकड़ा नहीं जाता और मुआवजा नहीं मिल जाता, मैं यहीं बैठा रहूंगा।
पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए विधायक मोतीलाल साहू ने कहा, 'पुलिस का कहना है कि मैनेजर का फोन बंद है, लेकिन इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है?' मृतकों के परिजन यहां स्ट्रेचर पर 38 घंटे से शव लेकर बैठे हैं. इस बिंदु पर, पूरे परिसर में बुलडोजर चल जाना चाहिए थे ।
यह भी पढ़े - महिला कैदी के साथ गैंगरेप, कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर दो कैदियों ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम...
उन्होंने कहा: उनकी शाखाएं अशोका बिरयानी नाम से सभी शहरों में चल रही हैं और उन्हें तुरंत सील कर दिया जाना चाहिए. प्रबंधक को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक मैं यहां से नहीं उठूंगा |
हम आपको बता दें कि गुरुवार 28 अप्रैल को दो युवक अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के गटर टैंक को साफ करने के दौरान मृत पाए गए थे |

