राजधानी में पूर्व विधायक के घर चली गोली एक की मौत , एक घायल , जाँच में जुटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दंतेवाड़ा की पूर्व सांसद देवती कर्मा की रायपुर शहर वाले उनके सरकारी बंगले में गोली चली है। गोली गार्ड की बंदूक से चली थी. जिनमे बंगले में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की मृत्यु हो गई। इस घटना में एक अन्य पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. गोली उसके हाथ से आर पार हो गयी।जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|


यह भी पढ़े दुर्ग : शादी से दो दिन पहले युवती हुई घर से गायब, परिजनों ने विशेष समुदाय के युवक पर भगा ले जाने की आशंका जताई...

ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइंस स्थित बंगले पर एपीसी रामकुमार कुमार दोहरे और हेड कांस्टेबल अजय सिंह उनके बेटे आशीष कर्मा को वीआईपी सुरक्षा देने वाले बैरक में थे। वे प्रतिदिन अपने हथियार साफ करते थे। इसी दौरान पिस्तौल से गोली चल गयी|

यह भी पढ़े 100 रूपये निवेश कर एक झटके में छात्र ने जीता 3 करोड़ , भरोसा नहीं हुआ तो जा पहुंचा बैंक , फिर बैंक ने किया कंफ़र्म ....

गोली सहायक प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे की बांह को पार करते हुए  हेड कांस्टेबल अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। गोली लगते ही अजय सिंह बेहोश हो गये. उसकी छाती से तेजी से खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें लहूलुहान अवस्था में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। रामकुमार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दुर्घटनावश गोली चल गई थी।  पुलिस को घटनास्थल पर गोला-बारूद के खोखे भी मिले हैं। गोली लगने के बाद घायल राम कुमार ने सिविल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी.

घटना में मरने वाले अजय सिंह मध्य प्रदेश के पीछे के रहने वाले थे, जबकि घायल हुए एपीसी राम कुमार भिंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन दोनों लोगों के परिवार को इस घटना की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है|

यह भी पढ़े होटल के स्विमिंग पूल पर लगी पोल से करंट लगने से हुई दुल्हे की मौत , हल्दी रस्म के दौरान हुआ हादसा , रात में थी शादी...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu