भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में एक लड़की शादी से दो दिन पहले अपने घर से गायब हो गई. परिजनों ने आशंका जताई है कि गांव के ही विशेष समुदाय के युवक ने लड़की का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जिस क्षेत्र की बात हो रही है वह जेवरा सिरसा चौकी की है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी के मुताबिक जेवरा सिरसा की 23 वर्षीय युवती की शादी 19 अप्रैल को दुर्ग में होनी थी। हल्दी प्रोग्राम तय भी हो गया है. लेकिन उससे पहले वह एक सहेली के घर जाने के बहाने घर से भाग गई|
लड़की के पिता ने आशंका जताई कि गांव के एक संप्रदाय विशेष के युवक ने लड़की का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह बैटरी चार्जिंग मैकेनिक के रूप में काम करते हैं। जिस दिन उसकी बेटी गायब हुई, उसी दिन से वह भी घर से गायब हो गया। इसलिए उन्हें उस पर संदेह है|
इस संबंध में पुलिस के पास 15 अप्रैल को शिकायत दर्ज हुई है| लेकिन पुलिस के पास अभी तक लड़की या लड़के के बारे में कोई जानकारी नहीं है. घटना की जानकारी होते ही बजरंग दल के सदस्य अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे. फिर संदेही युवा के परिवार के सदस्यों को बुलाया गया। दोनों के बारे में जानकारी जुटाई गई।
जेवरा सिरसा चौकी पुलिस के मुताबिक दोनों युवक-युवती के मोबाइल फोन बंद हैं। इसलिए यह जानना कठिन है की वे कहाँ है| उन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा| मामले की जांच फिलहाल जारी है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

