भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र में नमी के कारण आज बस्तर जिले के सभी जिलों और दुर्ग संभाग के तीन जिलों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है|
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पूर्वानुमान देते हुए 25 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग में इसका असर दिखेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा | रायपुर और दुर्ग जिले में शनिवार को तापमान काफी गर्म रहा। शाम को मौसम बदला और आंधी चली। शनिवार को डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक है|
मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, गरियाबंद और धमतरी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी की आशंका है।
यह भी पढ़े - युवक की शमशान में मिली अधजली लाश, मृतक के पैर बांध कर घसीटने के निशान....
यह भी पढ़े - ब्रेकिंग : अशोका बिरयानी के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार....
प्रदेश के 6 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है. सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 43 डिग्री रहा। दुर्ग में 42.8 डिग्री, रायपुर में 42.2 डिग्री, बिलासपुर में 42.2 डिग्री, सूरजपुर में 41.2 डिग्री और बलौदा में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

