भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन ने भिलाई के ललित कबाड़ी के ठिकाने पर छापा मारा| वहां चोरी के दो या तीन ट्रक, कार और मोटरसाइकिलें मिलीं थी। उसने इन वाहनों को काटकर बेचने वाला था। पुलिस के छापेमारी करते ही कबाड़ी वाला मौके से भाग गया।
यह भी पढ़े - मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा - मै ऐसे दलदल में हूं कि इससे निकलना मुश्किल और लगा ली फांसी...
पुलिस विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि भिलाई में ललित कबाड़ी चोरी के ट्रक, कार और बाइक खरीदकर उन्हें काट कर फिर उन्हें स्क्रैप के रूप में बेचा करता है।
जिसके बाद एसपी ने सीएसपी ने स्पेशल टीम गठित की | इसी टीम ने गोकुलधाम कुरूद में उसके गोडाउन की तलाशी ली. जहां कबाड़खाने में स्क्रैप से भरे तीन ट्रक खड़े थे। इसमें पुरानी गाड़ियों का काटकर निकाले गए पार्ट्स का कबाड़ भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर मिले ललित कबाड़ी के मैनेजर राकेश मिश्रा से दस्तावेज पेश करने को कहा, लेकिन वह दस्तावेज पेश करने में असफल रहे।
पुलिस ने स्क्रैप मेटल से लदे तीनों ट्रकों को जामूल पुलिस स्टेशन में खड़ा कर दिया क्योंकि उन्हें संदेह था कि स्क्रैप मेटल चोरी हो सकते है। वहीं एक बिना नंबर की टाटा नैनो कार और एक पुरानी बाइक भी जब्त की गयी. पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये का कबाड़ जब्त कर लिया और गोडाउन को सील कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कबाड़ी के गोडाउन में प्रतिदिन अलग-अलग कबाड़ियो से 8 से 10 ट्रक कूड़ा लाया जाता है। इसे खरीदने के लिए उन्होंने वहीँ एक धर्म कांटा भी लगाया। जो की एक ही बार में पूरे ट्रक का वजन मापने की अनुमति देता है। चोरी का सामान खरीदने के अलावा, ललित कथित तौर पर क्षेत्र के लगभग सभी बड़े और छोटे कबाड़ियो के चुराए गए स्क्रैप को खपाने का भी काम कर रहा है।पहले भी उस पर मामले दर्ज किये गए है पर वह बाहर आकर फिर से यही कार्य करने लगता है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

