भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आगरा , उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है | जहाँ कक्षा दो की छह वर्षीय छात्रा के साथ 11 वर्षीय लड़के ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह टयुशन से घर लौट रही थी। खून से लथपथ मासूम बच्ची घर लौटी और परिजनों को पूरी कहानी बताई. इस छात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया |
मामला एत्मादपुर जिले के गांव का है। शनिवार को क्लास से घर जा रही 6 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया. जबकि आरोपी की उम्र केवल 11 वर्ष का है।
वह कक्षा 4 में पढ़ता है| पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी बालक अभिरक्षा में ले लिया गया है| उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वही पीड़ित लड़की को लेडी रॉयल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|
घटना शाम करीब पांच बजे की है. लड़की दूसरी कक्षा में पढ़ती है| ट्यूशन से लौटने वक्त आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया|

