भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ के उन्हाणी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है जिसमें एक स्कूल बस पलट गई| इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई। वहीं 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : पैर से धड़ तक जमीन के अन्दर रहकर समाधि , युवक की इस कठिन समाधि को देख प्रशासन भी चिंतित
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस कनीन स्थित जीएलपी स्कूल की थी।
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत , आज होने जा रही सगाई , शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
दरअसल, ये पूरा मामला महेंद्रगढ़ के उन्हानी कनीना गांव के पास का है. बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस ने दुसरे वाहन से ओवरटेक करने की कोशिश की. तभी हादसा हो गया. हादसे के परिणामस्वरूप लगभग 6 बच्चों की मौत हो गई और 15 बच्चे घायल हो गए।
वहीं, कुछ लोग हादसे के लिए बस ड्राइवर के नशे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनके मुताबिक बस ड्राइवर नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था. पुलिस ने अब बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे मेडिकल जांच के लिए महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाड़ी पहुंचाया गया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

