भिलाई के होटल हेरिटेज में महादेव सट्टा ऐप का पैनल ऑपरेट कर रहे 7 युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सुपेला पुलिस ने शुक्रवार को हेरिटेज होटल में छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इससे पहले दो अलग-अलग कार्रवाई में चार आरोपियों को जेल भेजा था। बता दे की मामला सुपेला थाना क्षेत्रान्तर्गत है |


यह भी पढ़े - बस में अर्धनग्न कपड़े पहने युवती का विडियो हुआ वायरल ,वीडियो देख लोगों के उड़े होश , विडियो देखे...

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि हेरिटेज होटल में रहकर कुछ लोग ऑनलाइन एप्लीकेशन महादेव' और 'रेड्डी अन्ना बुक' का इस्तेमाल कर रहे हैं. सुपेला टी.आई. द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम बनाई गयी और उन्हें तुरंत वहां छापेमारी के लिए भेजा | जब पुलिस ने वहां छापा मारा, तो उन्होंने सात पैनलिस्टों को गिरफ्तार कर लिया। सभी लोग बैठकर ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को बैठकर ऑपरेट कर रहे थे |

यह भी पढ़े - अशोका बिरयानी काण्ड : रात 1 बजे गृह मंत्री को मामला सुलझाने जाना पड़ा , प्रबन्धन द्वारा मृतको के परिजनों को 15 लाख मुआवजा व 15 हजार 

पुलिस को सामने देख सभी आरोपी घबरा गये. उसने अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सबूत छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन, करोड़ो रुपये की सट्टापट्टी और अन्य सामान जब्त कर लिया है| पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|

पुलिस के हत्थे चढ़े सातों आरोपियों का सरगना एक सब्जी कारोबारी है| जिसके द्वारा होटल, रिसॉर्ट्स, फार्महाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरे किराए पर लेकर पूरा सेटअप तैयार करवाया जाता है| और फिर पैनल को संचालित करने के लिए अपने कर्मचारियों को वहां भेजा जाता है| इस कारण पुलिस को उस पर कोई शक नहीं होता था| हालाँकि होटल मालिक भी संदेह के घेरे में है जिसकी जांच की जा रही है |

यह भी पढ़े राजधानी में 70 साल की महिला की गला रेतकर हत्या , एक संदेही को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

पकड़े आरोपियों के नाम -टीकम पाल माना कैंप रायपुर ,नीरज निर्मलकर चद्रखुरी पुलगांव दुर्ग,  दुर्गेश मार्कण्डेय जेवरा सिरसा दुर्ग,  चेतन निषाद पुलगांव दुर्ग ,ऋषभ पटेल गुंडरदेही ,राहुल चंद्राकर दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग, उदय सिंह राजपूत कृष्णानगर सुपेला |