भिलाई ब्रेकिंग : भिलाई में दो बड़े शराब कारोबारियो के घर पर ACB की छापेमारी, विभाग की बड़ी टीम कर रही है जांच...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक बड़ी खबर सामने आ रही है| नेहरू नगर भिलाई में एक बड़े शराब कारोबारी के घर छापेमारी की गयी है| अधिकारियों ने आज सुबह करीब 12 से ज्यादा वाहनों में कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है| बताया जा रहा है कि यह मामला शराब घोटाला केस से जुड़ा है। 


यह भी पढ़े - एक और बड़ा हादसा , मौत कर रही थी मासूमों का इंतजार , बच्चो से भरी स्कूल बस पलटी हादसे में 6 बच्चों की मौत , 15 घायल...

शराब घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने दुर्ग, भिलाई , बिलासपुर समेत कई शहरों में छापेमारी की. गुरुवार सुबह एसीबी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो करीबियों पप्पू बंसल और विजय भाटिया के घर पहुंची. दोनों शराब कारोबार से जुड़े हैं.

पप्पू बंसल भिलाई के न्यू खुर्सीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर ईस्ट में है। एसीबी की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह-सुबह दोनों शराब कंपनियों के घरों पर छापेमारी की. दोनों जगह जांच की जा रही हैं| मौके पर एक दर्जन से ज्यादा टीमें और पुलिस अलर्ट पर है|

बताया जाता है कि एसीबी के इस छापेमारी की खबर भी लीक हो गई थी. खबरों के मुताबिक, पप्पू बंसल कल रात 9 बजे तक भिलाई में थे. फिर वह अचानक गायब हो गया. जब एसीबी की टीम तलाशी लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं था. वहीं, तलाशी के वक्त विजय भाटिया घर पर ही थे|

यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : पैर से धड़ तक जमीन के अन्दर रहकर समाधि , युवक की इस कठिन समाधि को देख प्रशासन भी चिंतित 

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत , आज होने जा रही सगाई , शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu