दुर्ग की महिला के साथ गैंगरेप, पति के दोस्तों ने नशीला पदार्थ मिलकर बेहोशी की हालत में महिला की आबरू लूटी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर, दुर्ग की महिला से बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जहाँ आरोपी युवक ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी को मिलने के लिए बुलाया. यहां उन्हें घर पर खाना खिलाया इसी बीच युवक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया।


यह भी पढ़े भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा ससुराल आ रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत , भारी बारिश के कारण सड़क पर खड़ी ट्रक से जा भिड़ा....

 फिर उसने और एक अन्य दोस्त ने महिला के साथ बलात्कार किया। घटना के तीन महीने बाद पीड़ित की पत्नी ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया| 

यह भी पढ़े - कुछ घंटे बाद होनी थी शादी और सड़क दुर्घटना में हो गयी दुल्हन की मौत , एकलौती बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली...

जानकारी के मुताबिक दुर्ग क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील के साथ थी फिर उनके बीच अच्छी दोस्ती शुरू हो गई | इस वर्ष जनवरी में सुनील ने उसे मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। 

इसके बाद पति पत्नी और दो बच्चे 28 जनवरी को बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुनील उसे अपने घर ले गया, जहां उसने शाम को अपने घर पर खाना खिलाया। महिला ने बताया कि सुनील ने उनके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद महिला और उसका पति बेहोश हो गये|

 इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक अन्य दोस्त को बुलाया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बदहवास स्थिति में थी और इसलिए उनकी हरकतों का विरोध नहीं कर सकी।

यह भी पढ़े भगवान राम के तस्वीर वाली प्लेट में बिरयानी बेच रहा था शख्स , लोगों में गुस्सा , पुलिस ने किया गिरफ्तार...

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो उसे अपने पति के दोस्त की करतूत का पता चला. लेकिन शर्म व बदनामी के डर से वह चुप रही और अपने पति और बच्चे के साथ दुर्ग वापस लौट आई। बाद में महिला ने अपने पति को इस बारे में बताया। फिर तीन महीने बाद उसने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu