भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा ससुराल आ रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत , भारी बारिश के कारण सड़क पर खड़ी ट्रक से जा भिड़ा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के भिलाई 3 क्षेत्र में बीती रात मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भिलाई  अपने ससुराल जा रहा था, तभी तेज बारिश के कारण उसे सामने खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। तेज गति से उसके पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह भी पढ़ेCG : बैंक के ATM कार्ड चोरी का एक अनोखा मामला , चोर ने हितग्राहियों को बिना जारी किये ATM को बैंक से किया पार और उड़ाता रहा पैसे , आरोपी गिरफ्त से बाहर...

पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रायपुर के मोतीलाल बघेल (35) के रूप में हुई है। उनका ससुराल नेहरू नगर स्थित बाम्बे आवास पर है। वह एक क्रेन ऑपरेटर था.

जानकारी के मुताबिक जब वह भिलाई 3 पहुंचे तो अचानक मौसम खराब हो गया और भारी बारिश होने लगी. बारिश के कारण सड़क दिखाई नहीं दे रही थी. तभी मोतीलाल ने अपना हेलमेट उतार दिया. हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी|

बताया गया कि हाईवे पर बीच सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा था। मोटरसाइकिल सवार ने ट्रक के पीछे गाड़ी घुसा दी। बाद में सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है|

यह भी पढ़े - कुछ घंटे बाद होनी थी शादी और सड़क दुर्घटना में हो गयी दुल्हन की मौत , एकलौती बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली...

यह भी पढ़े भगवान राम के तस्वीर वाली प्लेट में बिरयानी बेच रहा था शख्स , लोगों में गुस्सा , पुलिस ने किया गिरफ्तार...

सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। यदि ट्रक चालक लापरवाही न बरतता और वाहन को बीच सड़क से हटाकर सड़क के किनारे खड़ा कर देता तो यह हादसा नहीं होता। पुलिस द्वारा मामले में जांच की रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu