भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ , नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दी दिया गया विवादस्पद बयान मामला तूल पकड़ता जा रहा है | भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके इस बयान के बाद अच्छा ख़ासा रोष व्यापत है जो की अब कम होने का नाम नहीं ले रहा है |
यह भी पढ़े - दुर्ग : 6 साल की बच्ची के साथ रेप , KG -2 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ चॉकलेट का लालच देकर चचेरे भाई ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम , आरोपी गिरफ्तार...
बता दे की नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राजनांदगांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था की उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाठी से सिर फोड़ने के लिए आदमी चाहिए |हालाँकि इस मामले में बवाल होने के बाद महंत द्वारा खेद जताया गया था | लेकिन यह नाकाफी थी |
जिसके बाद अभी भी इस मामले में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है | इसी कड़ी में अब वैशाली नगर भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने बड़ा फैसला लेते हुए बयान दिया है की चरण दास महंत के इस बयान से उनके साथ उनका पूरा समाज इससे आहात हुआ है|
इसलिए पुरे समाज ने यह तय किया है की कोई भी नाई चरण दास महंत के बाल नहीं कटेगा और न ही उनकी दाढ़ी बनाएगा | नाई (सेन ) समाज द्वारा उनका बहिष्कार किया जाता है | अगर वो इस तरह की चीजे नहीं चाहते है तो उन्हें इस बात के लिए तत्काल माफ़ी मांगनी होगी |
साथ ही उन्होंने यह भी कहा की यदि कोई नाई समाज का व्यक्ति उनके बाल काटते व दाढ़ी बनाते दिख जायेगा तो उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया जायेगा |
यह भी पढ़े - PM विवादित बयान के विरोध में उतरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चरणदास महंत का बंगला घेरा...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

