भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग जिले के एंटी क्राइम एंड साइबर सिक्योरिटी यूनिट (एसीसीयू) के दो पुलिस आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया। दोनो आरक्षकों पर चाय दुकान चलाने वाले दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई की|
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : अपराध कर लम्बे समय से भिलाई में छिपकर रह रहे आरोपी को उतराखंड की पुलिस ने किया गिरफ्तार.
जानकारी के मुताबिक, पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने चाय की दुकान चलाने वाले डोमेंद्र देवांगन ने एसपी जितेंद्र शुक्ला से शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि एसीसीयू में काम करने वाले दो पुलिस आरक्षक खुर्शीद बख्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं|
डोमेंद्र देवांगन ने हाल ही में उनकी चाय दुकान में हुई मारपीट और लूट की घटना पर भी संदेह जताया. शिकायतकर्ता डोमेंद्रे ने आरोप लगाया कि सैफ ईरानी ने जगजीत सिंह के निर्देश पर उनकी दुकान पर अपराध किया।
यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री के साथ हुई 56 लाख की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर
उन्होंने कहा कि आरोपी सैफ अपने दो कर्मचारियों के साथ उनकी दुकान पर आया, उनके भाई को धमकाया और लगभग 45,000 रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। फिर उन्होंने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया और वहां से भाग गए। उनकी एफआईआर मोहन नगर थाने में दर्ज की गई थी|
यह भी पढ़े - दुर्ग ब्रेकिंग : नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मी को कार चालक ने रॉड से पीटा फिर
याचिकाकर्ता डोमेंद्र देवांगन ने बताया कि उन्होंने रायपुर के आरंग के पास कुछ एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई थी. दोनों पुलिस अधिकारियों को संपत्ति के मालिक की मृत्यु के बाद संपत्ति के कुटरचित प्लान कर जमीन की रजिस्ट्री के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस आरक्षक खुर्शीद बक्श खुर्रम और जगजीत सिंह जग्गा ने डोमेंद्र देवांगन और उसके भाई से पूछताछ की. इसके बाद उन्होंने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी, जिसके बाद सैफ ईरानी ने पहले जबरन पैसे ट्रांसफर किए और फिर लूट कर भाग गए|
इस मामले में एसपी जितेंद्र शुक्ला को दोनों पुलिस आरक्षको के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद दोनों को तत्काल लाइन अटैच के किया गया| मामले की जांच शहर पुलिस आयुक्त सत्य प्रकाश तिवारी को सौंपी गयी है.
सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच का नतीजा जो भी हो, रिपोर्ट सौंपी जाएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

