भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस सोमवार को भिलाई पहुंची। उन्होंने छावनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री के साथ हुई 56 लाख की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर
पुलिस के मुताबिक, राजू बाघ (39) धोखाधड़ी मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अनुच्छेद 420, 120बी और 66डी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शख्स काफी समय से फरार चल रहा था। वह भिलाई में बसंत टॉकीज के पास कहीं छिपा कर काफी समय से रह रहा था। जब पुलिस को जब मामले की जाकारी हुई तो उन्होंने राजू बाघ से संपर्क किया और पूछताछ के बहाने उसे पुलिस स्टेशन ले गए।
यह भी पढ़े - दुर्ग ब्रेकिंग : नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मी को कार चालक ने रॉड से पीटा फिर
पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस को सौंप दिया है. इसके बाद आरोपी को दुर्ग कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उत्तराखंड पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई।
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी संबंधित थानों को गश्ती तेज करने और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। उन आरोपियों और अपराधियों पर भी ध्यान देंने को कहा जो जेल से रिहा हो गए हैं। ऐसे में बाहर से आए लोगों की भी पुलिस जांच होनी चाहिए|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

