भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ग्वालियर के एक पति ने क्रूरता की सीमा पार कर बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली अपनी पत्नी के खिलाफ हिंसा की। उसने अपनी पत्नी को धोखा से तलाक दिया और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली|जब उसकी पत्नी मायके से लौटी तो उसने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया और अपनी प्रेमिका से शादी करने की बात कही|
जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसने उसे घर में बंधक बना लिया. पत्नी के साथ कुछ अप्राकृतिक किया। जब महिला गर्भवती हो गयी तो वे गर्भपात भी करवा दिया महिला को कई तरह से प्रताड़ित किया | इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की|
जानकारी के मुताबिक बहोड़ापुर थाना के शताब्दी पुरम निवासी 28 वर्षीय महिला की शादी बहापुर के हरिहर नगर निवासी रवि प्रताप से हुई थी। उनके परिवार ने शादी के लिए 20 लाख रुपये नकद और अन्य सामान प्रदान दिए थे।
शादी के कुछ समय बाद ही रवि ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। फिर उसने अपनी पत्नी को धारा 9 की याचिका दायर करने की धमकी दी।
महिला घबराई हुई थी और पति ने जहाँ हस्ताक्षर करने कहा वहां साईन कर दिए और महिला अपनी मां के घर आ गयी|जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया| पति ने कहा कि उसने उसे तलाक दे दिया है और पत्नी के हस्ताक्षर भी दिखाए। महिला ने विरोध किया तो युवक को घर में उसे बंधक बना लिया |
उसने उसे बंधक बना लिया, एक कमरे में बंद कर दिया, उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच महिला गर्भवती भी हो गयी जिसके बाद पति ने उसका गर्भपात भी करवा दिया| पति की प्रताड़ना से परेशान महिला किसी तरह अपने मायके पहुंच सकी। उन्होंने परिवार के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाई की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

