भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र से लगे नंदिनी थाना क्षेत्र में सनसनी मचा देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक महिला की बोर के अन्दर लाश संदिग्ध हालत में मिली| सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक शव तीन से चार दिन पुराना है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को बोर में रखकर फेंक दिया गया है. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे भिलाई के सुपेला शास्त्री अस्पताल में PM नहीं किया जा सका| इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए राजनांदगांव भेज दिया।
विभाग के अनुसार महिला का शव सोमवार सुबह कोडिया गांव से सगनी जाने वाली सड़क पर प्लास्टिक की बोरी में लिपटा हुआ मिला। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. शव मिलने की सूचना मिलने पर नंदिनी नगर थाना प्रभारी राजेश साहू, क्राइम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पांडे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची|
पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के शरीर पर आसमानी रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनी हुई है| शव की पहचान के लिए आसपास के इलाके की जानकारी दी गयी|
मिडिया जानकारी के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को ठिकाने लगाने के लिए सगनी घाट लाया गया होगा| पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को छिपा दिया गया और जब दुर्गंध तेज हुई तो उसे प्लास्टिक की बोरी में डालकर सड़क पर फेंक दिया गया. नंदिनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

