ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग जेल से फरार कुख्यात अपराधी अनुपम झा को पुलिस ने जम्मू से किया गिरफ्तार , गर्लफ्रेंड की वजह से पकड़ा गया आरोपी...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिला अस्पताल से भागा कुख्यात अपराधी अनुपम झा पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. बिहार पुलिस ने उन्हें जम्मू के मां वैष्णो देवी मंदिर से गिरफ्तार किया है|


यह भी पढ़े भिलाई के होटल हेरिटेज में महादेव सट्टा ऐप का पैनल ऑपरेट कर रहे 7 युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद, पुलिस से बाथरूम जाने के बहाने कार रोकवाई और  फिर उसने पुलिस अधिकारी की बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश करने लगा इस दौरान उसने पुलिस पर करीब आठ गोलियां चलाईं। 

इस जवाबी गोलीबारी में उनके दोनों पैर जख्मी हो गये. इलाज के लिए उन्हें पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की कि उसका पैर काटा जा सकता है। दुर्ग जेल से अनुपम झा अस्पताल में इलाज के बहाने  पिस्तौल दिखाकर अपने साथियों के साथ भाग गया था।

यह भी पढ़े - बस में अर्धनग्न कपड़े पहने युवती का विडियो हुआ वायरल ,वीडियो देख लोगों के उड़े होश , विडियो देखे...

दरअसल, बिहार पुलिस ने 10 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के कलकत्ता ज्वेलर्स से 51 लाख रुपये की लूट के मामले में अनुपम झा को जम्मू के कटरा से गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी अनुपम झा समेत तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया था|

यह भी पढ़े - अशोका बिरयानी काण्ड : रात 1 बजे गृह मंत्री को मामला सुलझाने जाना पड़ा , प्रबन्धन द्वारा मृतको के परिजनों को 15 लाख मुआवजा व 15 हजार 

 जानकारी के मुताबिक अनुपम झा ने शौचालय जाने के बहाने फकुली में पुल के पास गाड़ी रुकवाई और पुलिस पिस्तौल लेकर भाग गया. आठ राउंड फायरिंग में पुलिस की गाड़ी पर दो गोलियां लगीं, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनुपम के पैर में गोली लगी. तीन अपराधियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया |

दुर्ग पुलिस ने अब तक पूरी जानकारी बिहार पुलिस से साझा की है. महत्वपूर्ण लिंक में उसकी प्रेमिका का सेल फोन नंबर और खाता नंबर शामिल था। तदनुसार, बिहार पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी सहायता से जम्मू के कटरा निवासी अनुपम झा को गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार करने के लिए दुर्ग पुलिस की एक टीम बिहार भी पहुंची थी|

यह भी पढ़े राजधानी में 70 साल की महिला की गला रेतकर हत्या , एक संदेही को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

बिहार पुलिस ने अनुपम की गर्लफ्रेंड का मोबाइल फोन और अकाउंट ट्रेस कर लिया है, जो दुर्ग पुलिस से मिला था| जिसमे वैष्णो देवी दर्शन के टिकट कटरा से बुक किए गए थे| दर्शन के बाद जब वह लौट रहे थे तो बिहार पुलिस ने उन्हें रोका और अनुपम को गिरफ्तार कर लिया|

उस वक्त अनुपम के साथ उनकी गर्लफ्रेंड, उनकी मां और एक छोटा बच्चा भी था। पूछताछ में पता चला कि अनुपम अपनी गर्लफ्रेंड का अकाउंट और मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu