भिलाई वासियों के लिए खुशखबरी , सुपेला का अंडरपास बनकर हुआ तैयार, इस दिन से आवाजाही होगी शुरू....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुपेला रेलवे क्रासिंग पर वाई-आकार के अंडरपास का काम अपने अंतिम चरण में है। अंडरपास को अंतिम रूप दिया जा रहा है| इस बीच लोगों तक राहत की खबर पहुंच रही है. सुपेला अंडरपास के नीचे आवाजाही 1 मई से शुरू हो जाएगी| 


यह भी पढ़े आर्डर देने आये Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय की कारस्तानी , पार्सल छोड़ने के बहाने किये ब्रांडेड शूज पार , घटना CCTV कैद , विडियो देखे....

शुक्रवार को परिवहन डीएसपी सतीश ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण किया। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि यहाँ आवाजाही एक मई से शुरू होने जा रही है|

भिलाई शहर को रेलवे लाइन के दोनों ओर से जोड़ने वाले सुपेला रेलवे अंडरपास का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। 16 अगस्त, 2022 को अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ किया गया। 

यह भी पढ़े - ब्रांडेड शराब का तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा , दुर्ग , भिलाई , रायपुर में कार में घूम-घूमकर शराब की करता था तस्करी , 32 पेटी शराब जब्त...

शुरुआत में अंडरपास के शेप के कारण निर्माण की गति प्रभावित हुई। लेकिन अब निर्माण लगभग पूरा हो चुका है|शुक्रवार सुबह परिवहन डीएसपी सतीश ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों के साथ अंडरपास निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया। 

इस बात पर सहमति बनी कि अंडरपास एक मई को खुलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के मुताबिक़ इस अंडरपास के खुलने से चंद्रा मौर्य और प्रियदर्शिनी अंडरपास पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा|

 साथ ही छात्रों, कामकाजी लोगों और आम जनता के लिए रेलवे लाइन पार करना सुविधाजनक होगा। चूंकि यह अंडरपास वन-वे सड़क है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को गलत तरीके से गाड़ी चलाने से रोकेगी। 

सुपेला की ओर मुख्य अंडरपास में एक विभाजन दीवार स्थापित की जाएगी। चूँकि यह शहर की ओर दो भागों में विभाजित है, अंडरपास की बनावट Y आकार है। इस अंडरपास की चौड़ाई और ऊंचाई चंद्रा मौर्य और प्रियदर्शिनी परिसरों के अण्डरब्रिज से भी अधिक है। इससे बड़े वाहनों को गुजरने में आसानी रहेगी|

यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : चार्जिंग के दौरान स्कूटी की बैटरी फटी युवती गंभीर रूप से झुलसी , घर के सामान को भी आग ने लिया चपेट में...

यह भी पढ़े कुरकुरे के साथ खाया जहर और कहा - मेरी मौत के बाद उसे घर और पैसो में हिस्सा नहीं देना , पत्नी और सास से प्रताड़ित युवक ने की आत्महत्या...

यह भी पढ़े - ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी , गर्लफ्रेंड के नए बॉयफ्रेंड से बदला लेने युवक ने तैयार किया बम , और फिर...

यह भी पढ़े - CG : महिला चोरों के गैंग का हुआ पर्दाफाश , ध्यान भटकाकर साथ सफ़र कर रही महिला यात्री के गले से आभूषण कर देती थी पार..

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu