भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अगर किसी दिव्यांग नागरिक या बुजुर्ग व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में मतदान करने में दिक्कत आ रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है|
यह भी पढ़े - जरुरी सूचना : व्यापमं ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव , सूची देखे...
दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुफ्त वाहन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. एक हेल्पलाइन नंबर भी जरी किया गया है जिस पर कॉल करके आप गाड़ी की मांग कर सकते है|
इस संबंध में दुर्ग कलेक्टर ने सोमवार को चुनाव कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई. बैठक में उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गयी|
कलेक्टर ने कहा कि जिले में सात मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. उनकी तैयारियां पूरी हैं. इस बार अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर मतदाता आराम से और सुरक्षित तरीके से मतदान केंद्र तक पहुंच सके।
कलेक्टर ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं, जो मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं, के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रहा है|
इसके लिए, बीएलओ मतदान केंद्र और केंद्र के माध्यम से विकलांग और बुजुर्ग लोगों की पहचान करेंगे और उनसे संवाद करेंगे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को इस सुविधा के प्रावधान में सुधार के लिए एक माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है. अधिकारी उद्योग और बूथ के हिसाब से वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेंगे. फिर उनसे पूछा जाएगा कि क्या वे वाहन की सुविधा चाहते हैं या नहीं।
इसके बाद मांग के मुताबिक जरूरी वाहन तैयार किए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी एआरओ को 20 अप्रैल तक ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है, जिन्हें मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए वाहन की आवश्यकता है।
कलेक्टर ने कहा कि यह सुविधा केवल दिव्यांग या बुजुर्ग लोगों की मांग पर ही प्रदान की जाएगी। यदि अधिकारी उन तक पहुंचने में असमर्थ हैं, तो वे 20 अप्रैल से पहले हॉटलाइन नंबर 1950 या जिला चुनाव आयोग के फोन नंबर 0788-2210180 पर कॉल करके मुफ्त वाहन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से भी नाम पंजीकृत किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर छाया, कूलर, पानी, व्हीलचेयर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित कर ले|
यह भी पढ़े - भिलाई : फ़र्म में निवेश के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा रुपयों की धोखाधड़ी , पुलिस ने मामला किया दर्ज
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

