भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के सात गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है|जानकारी के मुताबिक कई वर्षों में पहली बार बारनवापारा के जंगल में अचानक बाघ देखे जाने के बाद धारा 144 लागू कर दी गई|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : बकरी के साथ रेप के बाद युवक ने उसका गला मरोड़ कर मार डाला , मानवता को शर्मसार करती घटना...
जिससे वन विभाग सहित सरकार बाघों की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है। जिला कलेक्टर केएल चौहान ने बारनवापारा अभयारण्य के आसपास के सात गांवों पर धारा 144 लागू कर दी है. । इन सात गांवों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है|
वन विभाग का कहना है कि यहां अत्यधिक भीड़भाड़ और शोर से उनकी शांति में खलल पद सकता है साथ ही वह उत्तेजित होकर वे रिहायशी इलाकों पर घुस कर हमला कर सकते हैं. इसलिए, लोगों और बाघों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सात गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई। इन गांवों में 5 से ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है|
जानकारी के मुताबिक शिक्षक कांशीराम पटेल द्वारा 7 मार्च को बारनवापारा अभयारण्य के सिरपुर रोड पर पहला बाघ देखा, वीडियो बनाया और वन विभाग को सूचना दी. तब से, वन अधिकारियों ने बाघ की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतना जारी रखा हुआ है। ग्रामीणों को वन विभाग की अनुमति के बिना जंगल में प्रवेश करने से मना किया गया है।
यह भी पढ़े - CG से ये ट्रेने 10 - 12 अप्रेल तक रहेगी रद्द , देखे ...
लगातार दुसरे दिन 8 मार्च को गांववालों ने दूसरी बाघ को देखा. इसके बाद वन विभाग ने तुरंत एक टीम बनाई और काम पर लग गये|। इस दौरान आस पास के इलाको में गाय का शिकार होने की सुचना मिली| जिसके बाद 12 मार्च को बाघ के निशान खोजे गए।
23 मार्च को, बलौदा बाजार वन प्रबंधन क्षेत्र में बल्दाकछार रेंज के अधिकारियों में से एक ने बाघ की उपस्थिति देखी और इसकी पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग ने एनटीसीए द्वारा जारी एसओपी/प्रोटोकॉल के अनुसार काम करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़े -CG ब्रेकिंग : प्रदेश में हुई 100 करोड़ की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर बंटी - बबली हुए फरार
बलौदा बाजार वन विभाग, महासमुंद वन विभाग और वन विकास निगम द्वारा तीन ट्रैकिंग दल गठित किए गए हैं और नवा रायपुर नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वसुनहरा नेचर कंजर्वेशन सोसाइटी की मदद से ट्रेकिंग की जा रही है।
इस बीच, वन विभाग लगातार ग्रामीणों को चेतावनी दी गयी है कि वे जंगल में न जाएं क्योंकि जंगल में जानवर घूम रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती भी कर रहा है | इन गाँवो में धारा 144 लगी हुई है जो की रवान,मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली इत्यादि है|
यह भी पढ़े - कुम्हारी हादसे में डिस्टलरी कंपनी द्वारा मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

