भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट के सुरक्षा विभाग में कार्यरत एजीएम एमके श्रीवास्तव के परिवार के साथ बहुत ही दुखद घटना घटित हुई है| उनकी पत्नी, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव की कल रात एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीवास्तव परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर से भिलाई आ रहा था|
श्रीवास्तव परिवार कार से रायपुर एयरपोर्ट जाने के लिए वाहन से निकले थे |बिल्हा के पास सड़क पर मवेशी को बचाने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के परिणामस्वरूप एजीएम श्रीवास्तव की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गये।
श्रीमती सरिता श्रीवास्तव की मौत से परिवार में गम का माहौल है| बिलासपुर में पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव भिलाई लाया गया जहाँ उन्हें रामनगर मुक्तिधाम में पंचतत्व में लीन किया जायेगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई : बेटी के साथ छेड़खानी करते थे मनचले, अपने मोबाइल में लड़की की फोटो दूसरो को दिखा रहे थे , पिता ने मना किया तो कटर किया हमला...
घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी और समाज के लोग श्रीवास्तव परिवार के निवास पर पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की|
यह भी पढ़े - CG : धोखा देकर शादी कर रहा था युवक , दुल्हन के घर आ धमकी गर्भवती प्रेमिका फिर जमकर हुआ बवाल , बैरंग लौटी बारात....
यह भी पढ़े - गश्त के दौरान दुर्घटनावश रायफल से चली गोली, डीआरजी के एक जवान की मौत एक घायल...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

