यह भी पढ़े - रायपुर ब्रेकिंग :राजधानी में भीड़ ने थाने में किया जमकर हंगामा , अपराधी को छुड़ाने के लिए मचाया हंगामा , पुलिस को कही देख लेने की बात...
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग 9वीं कक्षा की छात्रा है जो हर दिन स्कूल जाने के लिए बस में जाती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती बस कंडक्टर अमन देशमुख से हो गई. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दिन अमन ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया।
उसने छात्रा का मोबाइल फोन बंद कर दिया और उसे दुर्ग भिलाई और बिलासपुर में अलग-अलग स्थानों पर ले गया और 15 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया।
परिजनों ने लड़की के लापता होने पर भखारा थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने किडनैपिंग का केस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की|. पुलिस से बचने आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा|
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी और छात्रा को बिलासपुर से वापस लाने में सफल रही. दोनों के बयान दर्ज किए गए और मेडिकल जांच कराई गई. पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में आरोपी अमन देशमुख को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया|
यह भी पढ़े - भिलाई : व्यापारी ने गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजा और खाते से 4 लाख 90 हजार रुपये हो गए पार...

