भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़, जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के तमनार रोड पर सड़क हादसे की खबर सामने आई है| पिकअप पलटने से उसमें सवार करीब 20 महिला-पुरुष घायल हो गये|
मिली जानकारी के अनुसार छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 30 लोग पिकअप में सवार होकर बहिरकेला से तमनार जांजगीर आये थे| तभी झरियापाली देवगढ़ के बीच पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इससे स्थानीय स्तर पर चीख पुकार मच गयी |
बताया जा रहा है कि पिकअप ट्रक में 30 लोग सवार थे, जिनमें से करीब 20 महिला-पुरुष घायल हो गए, जिन्हें घरगोड़ा मेडिकल सेंटर ले जाया गया|
घरगोड़ा मेडिकल सेंटर की मेडिकल और नर्सिंग टीम ने तुरंत घायलों का इलाज किया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़े - 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को पति ने बहस के बाद चारपाई से बांधकर जिन्दा जला दिया , आरोपी फरार...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

