CG : बारात बस हादसे में युवक का सिर धड़ से हुआ अलग , वहीँ दो युवक युवती का हाथ कटकर हुआ अलग , दोनो की हालत नाजुक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग , बलरामपुर से धरमजयगढ़ लौटते समय एक बारात बस भयावह हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में पटलगांव थाना अंतर्गत सुखरापारा में बीच सड़क पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और एक महिला व युवक के हाथ कट गया|


यह भी पढ़ेCG : वोटिंग करने के दौरान बनाया विडियों - फोटो और सोशल मिडिया पर कर दिया अपलोड, 4 लोगो पर हुई कार्यवाई....

आधी रात को हुए हृदयविदारक और भीषण हादसे से बस में चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जिससे शादी की खुशियां गम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार अवतार बस नं. सीजी 13 एजे 2993 धरमजयगढ़ तहसील के एक स्थानीय युवक के विवाह समारोह में बारातियों को लेकर बलरामपुर जा रहा था।

यह भी पढ़े गर्लफ्रेंड ने शादी करने से किया मना जिसके बाद सिरफिरे ने गर्म सरिया से लड़की के गालों पर लिख दिया अपना नाम...

रात को बारात की बस वापस लौट रही थी। इसी दौरान पत्थलगांव थाना अंतर्गत सुखरापारा में ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमजी 9654 का चालक तेज गति से उक्त बस के सामने से गुजरा और बस को एक तरफ से रगड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि बस की सीटों पर बैठे और सो रहे बारातियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

 अचानक हुई घटना से बस में सवार यात्रियों की नींद उड़ गई। इसी बीच बस की खिड़की वाली सीट पर बैठे संजय तिवारी पिता रुस कुमार निवासी बेहरापारा धरमजयगढ़ का सिर धड़ से अलग हो गया |

यह भी पढ़े दुर्ग : युवक की हत्या कर शव को सुलभ शौचालय में छिपाया , पैसो के लेनदेन में किया क़त्ल , CCTV फुटेज ने खोला राज....

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीँ बाराती अश्विन तिवारी पिता सुनील 18 वर्ष निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़ और माधुरी यादव पिता जगत 17 वर्ष का दाहिना हाथ भी कट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

गंभीर रूप से घायल दो लोगों के हाथ कटकर अलग हो जाने के कारण दो पीड़ितों की हालत बेहद गंभीर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इधर, इस घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं और यह घटना सड़क किनारे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu